T20 :आज होगा भारत और द अफ्रीका के बीच आर-पार का मैच

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसी मैच के साथ साउथ अफ्रीका का 35 दिन का भारत दौरा भी समाप्त हो जाएगा। इस दौरे में प्रोटियाज टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की, जबकि वनडे सीरीज में उसे भारत के खिलाफ 2-1 से हार झेलनी पड़ी। टी-20 सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। हालांकि अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के पास सीरीज बराबर करने का सुनहरा मौका होगा। भारतीय टीम लखनऊ में ही सीरीज जीत सकती थी, लेकिन चौथा टी-20 मुकाबला घने कोहरे के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। अब सीरीज का फैसला अहमदाबाद के मैच में होगा। भारत घर में लगातार 17 टी-20 सीरीज से नहीं हारा है। टीम को आखिरी हार 2019 में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी। इसके बाद 17 सीरीज खेली गई, इसमें 15 जीती और 2 ड्रॉ रही।

रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मैच के दौरान अहमदाबाद में कोहरे की संभावना नहीं है। आसमान बिल्कुल साफ होने का अनुमान है। तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यानी मैच पूरे 40 ओवर का हो सकता है। यह भारत का वो हिस्से हैं जहां नवंबर, दिसंबर और जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट होना चाहिए। यहां ज्यादा ठंड नहीं होती, रोशनी ज्यादा देर तक रहती है, और कोहरा और स्मॉग की कोई समस्या नहीं हैं।

तिलक वर्मा भारत के टॉस स्कोरर

इस सीरीज में भारत की ओर से तिलक वर्मा सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 114 रन बनाए हैं और स्ट्राइक रेट 114.00 का रहा है। इस दौरान तिलक ने एक अर्धशतक भी लगाया है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं।

मार्करम ने सबसे ज्यादा रन बनाए

अब तक हुए 23 टी-20 में साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान ऐडन मार्करम टॉप रन स्कोरर हैं। उनके नाम 104 रन हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 3 मैचों में 56 विकेट लिए हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *