आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बेजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं, हालांकि उनके संबोधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री जीएसटी सुधारों पर जानकारी दे सकते हैं। देश में कल 22 सितंबर से नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है, इसे लेकर भी पीएम मोदी चर्चा कर सकते हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में GST 2.0 के तहत कई उत्पादों पर जीएसटी की दरों में कटौती की है। अब सिर्फ 2 जीएसटी स्लैब 5% और 18% ही रखे गए हैं, जबकि 12 फीसदी और 28 फीसदी टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। 12 फीसदी टैक्स स्लैब में शामिल ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 5 फीसदी स्लैब की कैटेगरी में रखा गया है, जबकि 28 फीसदी वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 18 फीदी वाले स्लैब में रखा गया है। वहीं, कई प्रोडक्ट्स पर जीएसटी रेट को शून्य कर दिया गया है। नया टैक्स स्लैब कल 22 सितंबर से लागू हो जाएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *