देहरादून। कीर्तिनगर ब्लॉक में मतदान के दौरान रिमझिम बारिश के बीच मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर में मतदान करने पहुंचे 108 वर्षीय गुठांई चौरास के निवासी मंगल सिंह नेगी मतदान के प्रति उत्साहित दिखे। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कहा कि वह पंचायत, विधानसभा, लोकसभा सभी चुनावों में वोट देते आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका दिया गया एक वोट अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगा। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनने की बात कही।
दूसरे चरण में अब तक
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025
10 बजे तक मतदान 12.42%
12 बजे तक मतदान 29.22%
2 बजे तक 41.95%
सहसपुर में मतदान के लिए मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की कतार। विधायक सहदेव पुंडीर और उनकी पत्नी बबीता पुंडीर ने किया मतदान।
उत्तरकाशी में दो बजे तक 42.85 मतदान
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे तक उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में 42.13, डुंडा में 45.28 और चिन्यालीसौड़ में 40.09 प्रतिशत के साथ कुल 42.85 मतदान सम्पन्न कराया जा चुका है।
बजे तक 41.95 प्रतिशत मतदान
उत्तराखंड में दो बजे तक 41.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। बारिश के बीच लोग पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं।
उत्तरकाशी जिले में दोपहर 12 बजे तक 22.19 प्रतिशत मतदान
उत्तरकाशी जिले में 12 बजे तक 22.19 प्रतिशत मतदान सम्पन्न कराया जा चुका है। भटवाड़ी ब्लॉक में 23.67, डुंडा में 21.09 और चिन्यालीसौड़ में 23.37 प्रतिशत मतदान हुआ।





