तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

मोतिहारी। केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगांवां गांव में मंगलवार को एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पोखर में डूबने से एक ही पड़ोस के छह बच्चों की मौत हो गई।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।खेत में खाना देने के लिए नदी किनारे गए थे बच्चेमिली जानकारी के अनुसार लोहरगांवां गांव के मलाहटोली वार्ड नंबर 4 के छह बच्चे दिन में अपने परिजनों को खेत में खाना देने के लिए नदी किनारे गए थे। खाना देने के बाद सभी बच्चे लोहरगांवा चंवर में बने तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक-एक कर सभी बच्चे डूब गए।

बच्चों की खोजबीन में जुटे थे ग्रामीण 

काफी देर तक जब बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण बच्चों की खोजबीन में जुट गए। तलाश करने के बाद जब आसपास के पोखर और गड्ढों में देखा गया तो वहां पानी में बच्चों के शव दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के भी मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस भीषण हादसे ने न केवल लोहरगांवा गांव बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक साथ छह मासूमों की मौत से हर कोई दुखी और स्तब्ध है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *