हमले के बाद सामने आई अभिनेता की पहली तस्वीर, हाथ पर बंधा कच्चा प्लास्टर

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई। इस घटना में वह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक्टर जब फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। अब इस घटना के बाद अभिनेता की पहली तस्वीर सामने आई है, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना।सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे और टाइगर श्रॉफ की मुलाकात के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं। तस्वीर में अभिनेता के कंधे और छाती पर पट्टियां बंधी नजर आ रही हैं। साथ ही उनके शरीर पर खरोंच के निशान और हाथ पर कच्चा प्लास्टर भी बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। हमले के बाद अभिनेता के घर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *