सड़क पर उतरा इंडिया गठबंधन, राहुल बोले- सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही

नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी की सड़कों पर सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं और समर्थकों ने कनॉट प्लेस स्थित बाराखंभा रोड से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता मार्च में शामिल हुए। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से पहले भगवान दास रोड पर मार्च रोक दिया।मार्च का समय दोपहर डेढ़ बजे निर्धारित था, लेकिन कार्यकर्ताओं का पहुंचना एक बजे से ही शुरू हो गया। अलग-अलग दलों के कार्यकर्ता अपने समूहों में जुटने लगे और नारेबाजी के साथ माहौल बनाने लगे। दोपहर बढ़ने के साथ भीड़ भी बढ़ती गई। तीन बजे तक बाराखंबा रोड कनॉट प्लेस से मंडी हाउस तक इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से भर गया। नेताओं के पहुंचने से पहले ही सड़क पर विरोध प्रदर्शन का माहौल बन चुका था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *