रियाद। सऊदी अरब के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 309 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएसीए) ने इसकी पुष्टि की है।सीएसीए के अनुसार, मृतकों में 4 सऊदी नागरिक शामिल हैं। बाकी पीड़ितों में 2 बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फलस्तीन और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं। कई घायल गंभीर हालत में हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।प्राधिकरण ने बयान में कहा कि हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 309 लोग घायल हुए। सभी घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करे और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ हो। हमले से संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है, जिसका आकलन किया जा रहा है।





