श्रीलंका की बढ़त 50 रन के पार, नुवंथा : दिनुषा की साझेदारी जारी; भारत को विकेट की तलाश

कोलंबो : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां दिन है। भारत ने कोलंबो टेस्ट में शिकंजा कस लिया है, लेकिन श्रीलंका ने भी बढ़त हासिल की है। फिलहाल श्रीलंका की दूसरी पारी जारी है। श्रीलंका की बढ़त 50 रन के पार पहुंच गई है। श्रीलंका की दूसरी पारी जारी है और दिनुषा और नुवंथा की साझेदारी भी जारी है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। दिनुषा और नुवंथा के बीच सातवें विकेट के लिए साझेदारी जारी है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। श्रीलंका ने अब तक 40 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा और केशारा नुवंथा क्रीज पर मौजूद हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। पसिंदु सूरियाबंदर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 55 रन बनाए। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 72.4 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बना लिए। टीम ने भारत की 213 रन की बढ़त को खत्म करते हुए अब 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है।भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलना पड़ा। श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने शानदार 103 रन बनाए, जबकि पसिंदु सूरियाबंदर ने 80 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। सरांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार विकेट मिला और उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। इसके साथ ही मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर नाबाद थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *