नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के व्यस्ततम हवाई अड्डों में शामिल लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (LAX) पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया. उड़ान भरने की तैयारी कर रहे डेल्टा एयर लाइंस के विमान का विंग एयर कनाडा के एक विमान के पिछले हिस्से से टकरा गया. यह घटना उस समय हुई जब एयर कनाडा का विमान टोरंटो से आने के बाद अपने गेट की ओर खींचकर ले जाया जा रहा था. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और हवाई अड्डे का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा.न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:30 बजे हुई. डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट 7 टोक्यो के लिए रवाना होने की तैयारी में टैक्सीवे पर आगे बढ़ रही थी. उसी दौरान एयर कनाडा की फ्लाइट AC785, जो टोरंटो से पहुंची थी, अपने गेट की ओर टो की जा रही थी. इसी दौरान डेल्टा विमान के बाएं पंख का सिरा एयर कनाडा विमान की पूंछ के क्षैतिज स्टेबलाइजर से टकरा गया. टक्कर के बाद दोनों विमानों को तत्काल रोक दिया गया.





