गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दिल्ली: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

नई दिल्ली, एजेंसी। आज तड़के साउथ दिल्ली का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम उठा। दिल्ली पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। इस बदमाश पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। यह एनकाउंटर मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र में हुआ।  एनकाउंटर के दौरान बदमाश के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि उसके पैर में गोली लगी है। इस बदमाश को पुलिस डकैती के केस में तलाश रही थी। एनकाउंटर के दौरान बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बदमाश का नाम स्वान उर्फ सवान मुछर मामा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *