मातम में बदली खुशियां: नूंह में दर्दनाक हादसा, डंपर ने कार में मारी टक्कर, तीन की मौत

नई दिल्ली, एजेंसी। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक डीएलटी डंपर ने इको कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब इको कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने कार को इतनी भीषण टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। शवों के क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *