लाल किला ब्लास्ट : आतंकियों ने लोहे के पाइप से बना लिए थे रॉकेटनई

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में लाल किला के बाहर हुए कार ब्लास्ट के मामले में बुधवार को NIA ने चार्जशीट दाखिल कर दी. NIA ने कुल 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इसमें सामने आया है कि आतंकी बहुत बड़ी साजिश रच रहे थे. आतंकियों ने YouTube और ChatGPT से रॉकेट बनाना भी सीखा था.NIA की चार्जशीट में सामने आया है कि इस हमले का मास्टरमाइंड डॉ. उमर उन नबी था, जो सुसाइड बॉम्बर था और इसने ही कार के अंदर बैठकर ब्लास्ट किया था. चार्जशीट में जो बात सबसे अहम है, वह यह कि कार में उमर नबी ही बैठा था और उसने ही ब्लास्ट किया था. जांच में ये बात साबित हो चुकी है.

यह भी सामने आया है कि आतंकियों ने ब्लास्ट से पहले कई बार लाल किला की रेकी की थी. कुल 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इनमें से उमर नबी की मौत हो चुकी है और एक आतंकी फरार है, जबकि बाकी सभी जेल में हैं.आतंकियों ने ब्लास्ट करने के लिए YouTube और ChatGPT से सीखकर रॉकेट IED बना भी लिया था.जांच के दौरान NIA ने अनंतनाग के काजीगुंड के जंगल से एक रॉकेट IED के टूटे हुए हिस्से बरामद किए गए थे. आतंकी अहमद राथर के कहने पर मुजम्मिल शकील ने एक जान-पहचान वाले के जरिए रॉकेट IED में उपयोग करने के लिए 4-5 फीट लंबा और 2.5 से 3 इंच व्यास वाला एक लोहे का पाइप तैयार करवाया था.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *