मानसून की विदाई के बाद सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 23 अक्तूबर से बदलाव के आसार

देहरादून। पोस्ट मानसून बारिश थमने के साथ प्रदेश भर में अब सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिन भर चटक धूप खिलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सुहाना बना हुआ है। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम शुष्क रहेगा।आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिला।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *