नई दिल्ली, एजेंसी।भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। थाईलैंड की टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए प्रतिका रावल ने टी20 में डेब्यू किया है। उन्हें चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया था। टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट के अभियान का आगाज करना चाहेगी। भारतीय टीम को 2024 के फाइनल में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार हरमनप्रीत कौर अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाना चाहेंगी। श्री चरणी ने दिलाई तीसरी सफलताभारत के गेंदबाजों ने महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है। श्री चरणी ने टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने अफिसारा सुवांचोनराथी को एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड को दूसरा झटका लगा है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है। नंदिनी शर्मा ने फन्नीता माया को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। वे 8 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुई।भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड को पहला झटका लगा है। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने नट्टाकन चंतम को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। वे 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुईं।थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में भारतीय बल्लेबाजों का संघर्ष देखने को मिला। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। भारत के लिए क्रांति गौड़ ने अंत कुछ बड़े शॉट्स खेले, जिससे भारतीय टीम ने 150 रनों का आंकड़ा पार किया।
क्रांति ने 8 गेंदों पर नाबाद 15 रनों की पारी खेली।भारतीय महिला क्रिकेट टीम का महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया ने 9वां विकेट गंवा दिया है। नंदिनी शर्मा एक रन बनाकर आउट हो गईं।में थाईलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर नकेल कस दी है। टीम इंडिया ने आठवां विकेट गंवा दिया है और प्रेमा रावत 6 रन बनाकर आउट हो गई हैं।महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम थाईलैंड के खिलाफ मुश्किलों में घिरी हुई दिखाई दे रही है। टीम इंडिया ने सातवां विकेट गंवा दिया है। भारती फुलमाली 14 रन बनाकर आउट हो गई हैं।में थाईलैंड के खिलाफ टीम इंडिया मुश्किल में दिखाई दे रही है। टीम इंडिया ने छठा विकेट गंवा दिया है। दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर रन आउट हो गई हैं।
में थाईलैंड ने भारत के खिलाफ शानदार वापसी की है। भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए हैं और टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष गोल्डन डक पर आउट हो गई और अपना खाता भी नहीं खोल सकी।भारत ने थाईलैंड महिला के खिलाफ लगातार विकेट गंवाए हैं। टीम इंडिया के लिए अर्धशतक लगाने वाली शेफाली वर्मा आउट हो गई हैं। उन्होंने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। भारत को महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ तीसरा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर अपना कमाल नहीं कर सकी और 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें थिपाचा पुत्थावांग ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाली प्रतिका रावल अपने पदार्पण पर कमाल नहीं कर सकी। वे 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गई।थाईलैंड के खिलाफ खेलते हुए भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। मंधाना ने महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है और दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।





