चीन के एक बंदरगाह पर कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, जलकर 20 लोगों की हुई मौत

 नई दिल्ली, एजेंसी।  चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, चीन के पूर्वी बंदरगाह शहर किंगदाओ में एक शिपयार्ड में मरम्मत के लिए लाए गए विदेशी झंडे वाले कार्गो जहाज में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:15 बजे शेडोंग प्रांत के किंगदाओ में बेहाई शिपबिल्डिंग कंपनी के यार्ड में आग लग गई। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, कार्गो जहाज में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हैं। इस घटना के बाद चीनी अधिकारियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। जहाज़ में मेंटेनेंस के लिए पोर्ट पर रुकने के दौरान आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। शुरुआत में आग लगने की वजह या मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। आशंका थी कि जहाज़ पर कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं या लापता हो सकते हैं।चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तुरंत तलाश करने और ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने को कहा। शिन्हुआ ने बताया कि उन्होंने लापता लोगों की तुरंत तलाश करने और ज़िम्मेदार लोगों को सख़्ती से जवाबदेह ठहराने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *