जर्मन चांसलर मर्ज ने पीएम मोदी को किया फोन

नई दिल्ली, एजेंसी।जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और भारत एवं जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की।पीएम मोदी ने जर्मनी को यूरोप के साथ भारत के संबंधों का एक अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि जर्मनी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में एक मूल्यवान साझेदार है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया।चूंकि, भारत और जर्मनी इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री (मोदी) और चांसलर मर्ज ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की।बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करते रहने पर सहमति जताई।इससे पहले मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत हुई। भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर हमने व्यापार एवं निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत  द्योगिकी, प्रतिभाओं के आदान-प्रदान और अन्य अहम क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *