भारत से लेकर फ्रांस और स्पेन से पाकिस्तान तक, दुनिया में कहां-कहां जारी हैं विरोध-धरने

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में चुनाव आयोग (ईसी) की ओर से अलग-अलग राज्यों में कराई गई वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर हालिया दिनों में विवाद हुआ है। मतदाता सूचियों से करोड़ों की संख्या में नाम कटने और इन्हें जोड़ने के लिए फॉर्म-6 में हुए बदलाव को लेकर बीते करीब दो हफ्ते से प्रदर्शनों का दौर जारी है। अब यह विरोध भारत की आर्थिक राजधानी- मुंबई से लेकर देश की राजधानी- दिल्ली तक पहुंच चुका है।माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में भी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, अगर मौजूदा समय में पूरी दुनिया के हाल को देखा जाए तो सामने आता है कि विरोध प्रदर्शनों, धरनों और रैलियों का यह दौर सिर्फ भारत में ही नहीं जारी है। सुदूर अमेरिका से लेकर यूरोप और भारत के दो पड़ोसी देशों तक में प्रदर्शनों का दौर जारी है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *