भारत ने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अमेरिका को कैसे पीछे छोड़ा

नई दिल्ली, एजेंसी। ग्लोबल एनर्जी थिंक टैंक एंबर की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अप्रैल 2026 से लगातार छह महीनों तक नई कारों की कुल बिक्री में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों (BEV) की हिस्सेदारी के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कुल संख्या के हिसाब से भारत में अभी अमेरिका से कम इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं। लेकिन नए कार बाजार में ईवी की हिस्सेदारी के लिहाज से यह एक बड़ा एंबर के 56 देशों को कवर करने वाले नए ईवी सेल्स ट्रैकर से पता चला है कि अप्रैल के बाद से भारत में हर महीने अमेरिका की तुलना में बीईवी (BEV) बिक्री की हिस्सेदारी अधिक दर्ज की गई है। इस तरह भारत उन 15 देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने 2026 में इस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *