भानियावाला में यूकेडी ने भाजपा का पुतला फूंका

जौलीग्रांट। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भानियावाला तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान यूकेडी नेता संजय चौधरी, एसडीएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममगाई सहित अन्य नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए। वहीं इस हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *