बॉलीवुड पर भारी हॉलीवुड का जादू : स्पाइडर-मैन के आगे फीकी बॉलीवुड फिल्में

मुंबई। पिछले महीने प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन :ब्रां ड न्यू डे भारत में 475 करोड़ रुपये कमाकर वाली सर्वाधिक कमाई करने वाली हालीवुड फिल्म बनी।उससे पहले प्रदर्शित हालीवुड फिल्म द ओडिसी ने 174 करोड़ रुपये कमाए थे। हिंदुस्तानी दर्शकों के बीच हालीवुड फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फिल्मकार भी अपने प्रचार के तरीके बदल रहे हैं। भारतीय सिनेमा पर पिछले कुछ वर्षों में हालीवुड फिल्मों के प्रदर्शन, प्रभाव और उनकी बदलती रणनीतियों की पड़ताल करती स्टोरीभारतीय फिल्मों पर भी पड़ा असरजुलाई में भारतीय बाक्स आफिस पर हालीवुड फिल्मों ने मजबूत पकड़ दिखाई। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (475 करोड़ रुपये से ज्यादा), ‘द ओडिसी’ (175 करोड़ रुपये), एविल डेड बर्न (32.32 करोड़), मोआना (6.17 करोड़),द इनवाइट (3.92 करोड़), द डेथ आफ राबिनहुड (17 लाख), मिनियंस एंड मांस्टर्स (13.7 करोड़) ने भारत में कुल मिलाकर करीब 705 करोड़ रुपये की कमाई की।वहीं जुलाई में ही प्रदर्शित हुई 17 हिंदी फिल्मों की कुल कमाई मिलाकर 253.98 करोड़ रुपये ही रही।

जिसमें धमाल 4 (163.51 करोड़)  और अल्फा (57.72 करोड़) जैसी बड़े बजट और सितारों वाली फिल्में भी रही। वहीं धमाल 4, ओह माय डाग जैसी कई हिंदी फिल्मों को इनसे टकराव से बचने के लिए अपनी रिलीज डेट तक बदलनी पड़ी।फिल्म ‘ओह माय डाग’ की रिलीज एक सप्ताह आगे बढ़ानी पड़ी। इसके निर्देशक अमित राय कहते हैं,‘बिल्कुल, हमारी फिल्म पर ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ का असर पड़ा है। जो पारिवारिक दर्शक मुझको चाहिए था, जो कट गए। मेरी फिल्म प्रदर्शित होने से पहले ही वो अपनी जेब से 500-1000 रुपये खर्च कर चुके थे।हमारे यहां सिस्टम भी ऐसा है कि छोटी और बड़ी फिल्म, दोनों के टिकट की कीमतों में कोई फर्क नहीं है। सिर्फ मेरी फिल्म नहीं,अगर किसी भी फिल्म के सामने ‘द ओडीसी’ और ‘स्पाइडर मैन’ जैसी फिल्म आएगी, तो उनके हिस्से के शो जाएंगे ही। हमने अपने यहां पहले ही छोटी और बड़ी फिल्मों के तौर पर वर्गीकरण कर रखा है।ऐसे में बाजार में जब कोई बड़ी हालीवुड फिल्म आ जाती है, हमारी बड़ी फिल्में भी उनके सामने बहुत छोटी लगती हैं। जबकि साउथ में सामने कोई भी फिल्म हो, वहां सभी मिलकर अपनी इंडस्ट्री का साथ देते हैं।’बड़े बाजार के लिए बदलते दांवहॉलीवुड के निर्माता भी भारतीय दर्शकों को लुभाने के लिए अलग-अलग रणनीतियों के तहत काम कर रहे हैं। भारत में हॉलीवुड के बदलती प्रचार शैली और रणनीतियों को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श कहते हैं, ‘यह बदलाव ही तो है कि द ओडिसी का प्रचार करने के लिए हमारे यहां क्रिस्टोफर नोलन, अपनी पूरी फिल्म की टीम के साथ आए थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *