बारिश : फिर बदलेगा मौसम, चार दिन भारी बारिश के आसार

देहरादून. बीते सप्ताह मानसून की विदाई हुई तो प्रदेशभर के लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन कुछ दिन बाद ही तेज दौर की बारिश हुई तो सबके मन में सवाल उठने लगे कि आखिर विदाई के बाद अब मेघ क्यों बरस रहे हैं। इसका सवाल मौसम वैज्ञानिक देते हुए बताते हैं कि चटक धूप और गर्मी से बना निम्न दबाव का क्षेत्र विदाई में रोड़ा बन गया। इसके चलते इतनी बारिश हो रही है। ऐसे में एक बार फिर उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से तेज और उमस भरी गर्मी के कारण तापमान बढ़ने लगा था। ऐसे में ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया था। इसके चलते मानसून की विदाई की प्रक्रिया रुक गई है और कई जगहों पर तेज दौर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में पांच से आठ अक्तूबर तक एक बार फिर तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

खासकर छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। इसके बाद बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। उन्होंने कहा, पोस्ट मानसून के बाद उत्तराखंड में बारिश होती है लेकिन निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से मानसून की पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई और तेज बारिश हो रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *