पैसों को लेकर झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकला प्लंबर, फिर लौटकर कर दिए तीन कत्ल,

देहरादून। विष्णुलोक कॉलोनी में तीन लोगों की हत्या की वारदात के पीछे महज तीन सौ रुपये का विवाद सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक प्लंबिंग का काम करने के बाद राजकुमार ने बुजुर्ग रमेश कपूर से 600 रुपये मांगे थे, जबकि रमेश कपूर 300 रुपये देने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर राजकुमार गुस्से में घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद वह दोबारा घर में पहुंचा और पेचकस से रमेश कपूर व उनकी पत्नी रजनी कपूर पर हमला कर दिया। दोनों को बचाने पहुंची महिला शीला को भी उसने नहीं बख्शा और उस पर भी पेचकस से वार कर दिया। इससे तीनों की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक राजकुमार पिछले करीब दो साल से रमेश कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे प्लंबिंग के काम के लिए बुलाया गया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद राजकुमार कुछ देर के लिए वहां से निकल गया था। इसके बाद वह दोबारा घर पहुंचा और उसने अपना आपा खो दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *