पुलिस डेटा तक लीक: नाम और जन्मतिथि बताने वाला भी हो सकता है साइबर अपराधी

नई दिल्ली, एजेंसी। अनजान नंबर से आने वाला एक फोन कॉल आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अक्सर स्कैमर बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और आपका नाम, जन्मतिथि, घर का पता और लोन की जानकारी तक सब बता देते हैं। इससे लोगों को लगता है कि कॉल बिल्कुल असली है। ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि साइबर ठगी सिर्फ पासवर्ड चुराने तक सीमित है, लेकिन असलियत ऐसी नहीं है।जब किसी के हाथ आपकी निजी जानकारी लग जाती है, तो वह इसी का फायदा उठाकर खुद को बैंक अधिकारी या किसी भरोसेमंद संस्था का प्रतिनिधि बताकर ठगी करता है। यही वजह है कि डेटा लीक का असर केवल ऑनलाइन रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह फर्जी कॉल्स, संदेशों और वित्तीय धोखाधड़ी के रूप में सामने आता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *