पनामा में 7.6 तीव्रता का तगड़ा भूकंप, 9 देशों पर मंडराया सुनामी का खतरा

नई दिल्ली, एजेंसी। पनामा में स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. धरती कांपने से राजधानी पनामा सिटी में इमारतें हिलने लगीं और घबराए लोग घरों-दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर जमा हो गए. भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में खतरनाक लहरें उठने की आशंका जताई गई और मध्य तथा दक्षिण अमेरिका के 9 देशों के लिए सुनामी का खतरा बताया गया. हालांकि, अब अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने साफ कर दिया है कि सुनामी का खतरा टल गया है. फिलहाल समुद्र के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सामान्य सुरक्षा सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. भूकंप के बाद भी लगभग 80 आफ्टरशॉक आए. सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में दिख रहा है कि एक बिल्डिंग के ऊपर बने स्विमिंग पूल से पानी झरने की तरह गिर रहा है.अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई. इसका केंद्र पनामा के दक्षिणी छोर के पास, पितालोसा अरिबा नाम के दूरदराज इलाके से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *