दिल्ली में रेल सेवा प्रभावित, ट्रेनें रद्द होने पर यात्री हो रहे परेशान

नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर आज 10 अक्टूबर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर सरकार और प्रशासन ने खास इंतजाम किए है. प्रदर्शने के पहले ही पूरी दिल्ली लगभग बंद कर दी गई है. राजधानी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. नॉर्दर्न रेलवे के द्वारा बड़ी संख्या में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसी कड़ी में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा देखने को मिल रहा है. जहां अर्ध सैनिक बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है और RPF के जवान स्टेशन के चारों तरफ घूमकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं.कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद आज 10 अक्टूबर शनिवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी इसका असर देखने को मिला जहां सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. आज 10 से ज्यादा ट्रेन नॉर्दर्न रेलवे के द्वारा रद्द कर दी गई है. वहीं ट्रेन रद्द हो जाने की वजह से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *