दिल्ली में आग का तांडव: दो फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

नई दिल्ली, एजेंसी। बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे मिली और 16 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। सुबह 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कूलिंग का काम चल रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *