तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना इजाजत प्रदर्शन और पीस बॉन्ड के उल्लंघन के लिए 5 दिन के लिए जेल भेजे गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल के अलग-अलग सेल में रखा गया है। जहां सौरव दास को जेल नंबर 2 में रखा गया, तो वहीं आशुतोष रांका को जेल नंबर 4 में। दोनों के बैरेक में कुछ सामान्य कैदी हैं। उन्हें जेल रूटीन को फॉलो करने के लिए कहा गया है।जेल सूत्रों की मानें तो दोनों की पहली रात बैचेनी में कटी। दोनों ठीक से सो नहीं पाए। साथी कैदियों के साथ बहुत ज्यादा बात भी नहीं की। खाने के लिए दोनों को दाल चावल दिए गए। वो भी ठीक से नहीं खाए जेल में लाए गए नए कैदियों के साथ अक्सर बदसलूकी की शिकायत मिलती है। ऐसे में दोनों के सेल के बाहर सुरक्षाकर्मियों को रखा गया था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *