टैक्सी यूनियन के कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़, डेढ़ लाख की चोरी का आरोप

 मसूरी। टैक्सी-कार एसोसिएशन ने अपने कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़ और करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी यूनियन सदस्यों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 21 अक्तूबर को यूनियन के एजेंट प्रेम सिंह और मोहन सिंह के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। उसी शाम कुछ लोग दोबारा कार्यालय पहुंचे और संयुक्त सचिव जयवीर सिंह के साथ मारपीट की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *