टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बोले अनूप जलोटा, सलमान खान मांगें माफी

नई दिल्ली, एजेंसी। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कई सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. जाने-माने भजन गायक अनूप जलोटा ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है. साथ ही ऐसी घटना को रोकने के लिए उन्होंने सलमान खान से हमला करने वाले गैंग से माफी मांगने की बात कही है.हाल ही में अनूप जलोटा ने आईएएनएस से खास बातचीत की और कहा कि काले हिरण के शिकार से जुड़े विवाद के कारण आहत हुए समुदाय से सलमान का माफी मांगना ही, चल रहे इस विरोध को खत्म करने का एकमात्र तरीका है. उन्होंने कहा, ‘मैं इससे बहुत दुखी हूं. इस सबको रोकने का बस एक ही तरीका है. सलमान खान को हमलावर समुदाय से माफी मांगनी चाहिए.’उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने यह बात पहले भी कही थी, और इस बात पर जोर दिया कि समुदाय को जो गहरी चोट पहुंची है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैंने यह बात पहले भी कही है. यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समुदाय से माफी मांगी जाए, जिसे ठेस पहुंची है. वरना, बिश्नोई समुदाय को आगे भी ठेस पहुंचती रहेगी.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *