दाओचेंग: चीन के दाओचेंग से 78 किलोमीटर उत्तर में भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। PTI ने USGS के हवाले से ये जानकारी दी है। हालांकि अभी तक इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान की बात सामने नहीं आई है। बता दें कि आमतौर पर 4.5 की तीव्रता का भूकंप विनाशकारी नहीं होता है और महसूस भी कम होता है लेकिन कई बार इतनी तीव्रता के झटके महसूस किए जा सकते हैं।सिचुआन प्रांत में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, इसलिए लोग यहां भूकंप को लेकर अलर्ट मोड में रहते हैं और धरती कांपते हुए महसूस होते ही घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आते हैं।हालांकि 5 की तीव्रता का भूकंप बहुत विनाशकारी नहीं होता लेकिन इससे बिल्डिंग में झटके महसूस हो सकते हैं और दरार भी आ सकती है। इस भूकंप में किसी नुकसान की बात सामने नहीं आई थी।





