कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. 17 की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों में में 24 खतरे से बाहर हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है.घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF), फोरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड ने जांच शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीमें, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और फायर ब्रिगेड शुरुआती जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि सुरक्षा में कोई चूक हो सकती है या नहीं और यह पता लगाया जा सके कि घटना में लापरवाही की वजह से तो नहीं हुई.





