ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन दो की मौत

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में गिरे वाहन और उसमें सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।देवप्रयाग कोतवाली के कोतवाल कृष्ण कांत ने बताया कि टैक्सी चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल खाई में गिरे वाहन और उसमें सवार लोगों तक पहुंचने के लिए जुटा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *