नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड में गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई। जिसका केंद्र उत्तराखंडके चमोली जिले में जमीन की सतह से 13 किलोमीटर गहराई में था। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ में भूकंप के झटके महसूस हुए।पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।





