उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

उत्तरकाशी।  उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव में भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। उत्तरकाशी केंद्र से करीब दो किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता रही। खरसाली गांव के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 8 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि भूकंप के दौरान घरों में रखे टीवी हिलते हुए दिखाई दिए। अचानक धरती में कंपन महसूस होने से लोग घबरा गए और सुरक्षा के लिहाज से घरों से बाहर निकल आए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *