नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने अमेरिकी पनडुब्बी को पकड़ने का दावा किया. IRGC ने बताया कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश क्षेत्र में की गई. कब्जे में ली गई यह पनडुब्बी अमेरिकी सेना की सबसे आधुनिक और एडवांस मानव रहित पनडुब्बियों में से एक है. मंगलवार (स्थानीय समय) को IRGC की आधिकारिक जारी बयान के अनुसार, इस मानव रहित पानी के भीतर काम करने वाले वाहन को एक जटिल खुफिया और सैन्य अभियान के दौरान कब्जे में लिया गया.IRGC ने बताया कि इस पानी के भीतर चलने वाले वाहन की पहचान ‘डाइव-एलडी’ के रूप में हुई है. उसके अनुसार, यह दुनिया की सबसे आधुनिक अंडरवॉटर वाहन तकनीक से लैस है. संगठन ने कहा कि इसकी तस्वीरें अगले कुछ घंटों में जारी की जाएंगी. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सेपाह न्यूज के हवाले बताया कि IRGC ने मंगलवार को एक अलग बयान में कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर उड़ रहे एक MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है.
IRGC के इस दावे के बाद अमेरिकी सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि उसका एक पानी के भीतर काम करने वाला ड्रोन क्षेत्रीय जल क्षेत्र के सर्वेक्षण के दौरान एक दिन पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गया था. हालांकि, अमेरिकी सेना ने यह नहीं बताया कि उस उपकरण को ईरान ने कब्जे में लिया है या नहीं.इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश पूरी ताकत के साथ अपना प्रतिरोध जारी रखेगा, जब तक कि ‘आक्रमण करने वालों’ को अपने कदमों पर पूरी तरह पछतावा न हो जाए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि ईरान हमेशा युद्ध का विरोध करता रहा है





