इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों का भीषण हमला, 48 लोगों की मौत

बमाको । अफ्रीकी देश माली के पूर्वी मेनाका क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों के हमले में 48 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को मंगलवार को एक सांसद ने यह जानकारी दी। तुआरेग नेता और नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल के सदस्य मूसा अग अचरातौमाने के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट इन साहेल प्रोविंस (आईएसएसपी) के लड़ाकों ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक हमला किया। मूसा अग अचरातौमाने ने बताया कि हथियारबंद समूह ने नागरिकों पर यह आरोप लगाते हुए हमला किया कि उन्होंने माली की सेना को आईएसएसपी के ठिकानों की जानकारी दी थी। उस समय सेना संगठन के ठिकानों पर ड्रोन से हमला कर रही थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *