आज बजेगा भूकंप का सायरन, हर माह की नौ तारीख को किया जाएगा परीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे आपके मोबाइल पर सायरन बजेगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं, बल्कि प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा।सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है, हर माह की नौ तारीख को सायरन बजाकर लोगों को इसकी आवाज से परिचित कराया जाएगा। बताया कि वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली तहत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित किए गए हैं।परीक्षण में यदि किसी स्थान पर सायरन या प्रणाली में तकनीकी समस्या पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। सायरन व सेंसरों की संख्या को दोगुना किया जाएगा। पांच से 10 किलोमीटर की दूरी के अंतराल पर सेंसर व सायरन स्थापित किए रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *