सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा सावधान! फर्जी भर्ती रैकेट का खुलासा

देहरादून। सहारनपुर की महिला को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित मोहम्मद अहमद का साम्राज्य देहरादून से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ था।आरोपित बेधड़क रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के कार्यालयों व कमरों में घूमता था। ठगी की शिकार केवल महिला ही नहीं बल्कि अन्य लोग होने की भी संभावना है। जीआरपी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।ऐसे बनाता था शिकारसहारनपुर निवासी अनामिका ने जीआरपी देहरादून में शिकायत दी थी कि उनकी मुलाकात मोहम्मद अहमद निवासी रामपुर मलिहारन जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। मोहम्मद अहमद का उनके घर पर आना जाना था।

आरोपित खुद को रेलवे में टेक्निकल इंजीनियर के पद पर तैनात बताता था जबकि महिला को सीनियर क्लर्क की नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपित के पास उत्तर रेलवे का आई कार्ड था, जिसको दिखाकर वह खुद को रेलवे कर्मचारी बताता था।महिला के अनुसार मोहम्मद अहमद की देहरादून रेलवे स्टेशन व दिल्ली रेलवे स्टेशन में काफी जान पहचान थी, जिसके चलते वह डीआरएम कार्यालय में भी बेधड़क घुसता था।इसके अलावा कुछ व्यक्तियों से बात भी करता था। उसने एक बैच में नौकरी दिलाने के नाम पर चार माह की ट्रेनिंग कराई। दो घंटे की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कोच व पार्ट्स के बारे में जानकारी देता था। वाकायदा ट्रेनिंग लेने वालों से रजिस्टर पर साइन भी करता था।

 इसके अलावा उसने सबदरजंग अस्पताल दिल्ली में उनका मेडिकल भी कराया।छह मई को ज्वाइनिंग के लिए बुलायामहिला ने बताया कि आरोपित ने उन्हें छह मई को ज्वाइनिंग करने के देहरादून बुलाया। आरोपित ने उन्हें आई कार्ड, ज्वाइिनंग लेटर यहां तक ड्रेस भी उपलब्ध कराई थी। वह ज्वाइनिंग लेने के लिए देहरादून पहुंचे तो उसने फोन नहीं उठाया। शक होने पर उन्होंने आरोपित की शिकायत दी।पूर्व में रेलवे कर्मचारी रहा चुका है आरोपितसीओ रेलवे अनुज कुमार ने बताया कि मोहम्मद अहमद पूर्व में रेलवे कर्मचारी रह चुका है। उसे उसके पिता की जगह नौकरी मिली थी। लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण उसे बर्खास्त किया गया था, लेकिन वह आइ कार्ड से फायदा ले रहा था। इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *