इस माह आएंगे उत्तराखंड दौरे पर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

देहरादून। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा के विजय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अब हैटट्रिक के लिए उत्तराखंड में मोर्चा संभालेंगे।इस माह के अंतिम सप्ताह में वह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य में अगले विधानसभा चुनाव के लिए संगठन के साथ ही सरकार के स्तर पर तैयारी की थाह लेंगे।मंत्रिपरिषद और पार्टी विधायकों के साथ बैठक भी होगी, जिसमें उनके अब तक के कार्यों और प्रदर्शन की समीक्षा होगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा पहले इस माह के पहले सप्ताह में प्रस्तावित था, लेकिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के चलते इसमें परिवर्तन किया गया।अब चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं और भाजपा को बंगाल और असम में प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनी है। भाजपा के इस विजय अभियान के बाद उत्तराखंड में नितिन नवीन के दौरे को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

रविवार को नई दिल्ली में उनसे मुख्यमंत्री धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भेंट कर उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चा की। तिथि अभी तय की जा रही है, लेकिन इस माह के अंतिम सप्ताह में उनका दौरा तय किया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे में मंडल, जिला स्तर की बैठकें तो लेंगे ही, बूथ स्तर पर भी तैयारी का जायजा लेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में हैटट्रिक की रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्रिपरिषद एवं भाजपा विधायकों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories