मसूरी के वैकल्पिक मार्ग का चौड़ीकरण मई से होगा शुरू

देहरादून। पर्यटन सीजन सिर पर है और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने के बाद सरकारी मशनरी की टेंशन और बढ़ गई है।वजह है पर्यटन सीजन में दिल्ली की तरफ से आने वाला वाहनों का अतिरिक्त दबाव। ऐसे में देहरादून शहर में जाम का सामना करते हुए जब पर्यटक मसूरी की तरफ रुख करेंगे तो हालात और जटिल होने तय हैं।ऐसे में दबाव को कुछ हद तक कम करने के लिए फिलहाल एकमात्र विकल्प मसूरी का लंबीधार किमाड़ी मार्ग ही है। जिसके चौड़ीकरण की कसरत जोर पकड़ रही है।

लोनिवि प्रांतीय खंड ने टेंडर का एक पड़ाव पार कर लिया है और अब बाकी की औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभाग ने मई माह में धरातल पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने का दावा किया है।लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, एलकेडी रोड गढ़ी कैंट क्षेत्र के सप्लाई एरिया से शुरू होती है, जो मसूरी से करीब चार किलोमीटर पहले मसूरी झील के पास मिलता है।मसूरी के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए 23 किमी लंबी इस रोड को चौड़ा करने की दिशा में अब सिर्फ कुछ औपचारिकता ही शेष हैं।अप्रैल माह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही ठेकेदार के साथ अनुबंध भी गठित कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता के अनुसार, अगले छह से सात माह में सड़क पूरी तरह तैयार कर दी जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *