<p style=”text-align: justify;”>भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों तीसरे टेस्ट में भी भिड़े थे, जिसके बाद डकेट को आउट करते ही सिराज ने अग्रेशन में सेलिब्रेट किया था. चौथे टेस्ट में भी दोनों के बीच बहस बाजी हुई, इसकी शिकायत अंपायर तक पहुंच गई.
<p style=”text-align: justify;”>स्टार स्पोर्ट्स ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें नजर आ रहा है कि सिराज और डकेट एक दूसरे से बहस कर रहे हैं, सिराज गेंदबाजी के लिए तैयार हैं और डकेट अंपायर के पास हैं. दोनों एक दूसरे से कुछ बोल रहे हैं, इशारा कर रहे हैं. अंपायर भी बीच बचाव करते दिखे, डकेट अंपायर से भी कुछ बोल रहे हैं.
Tempers flared between Ben Duckett and M. Siraj. 🔥#ENGvIND 👉 4th TEST, DAY 2 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/Y3btplYguV pic.twitter.com/MmTP86rXNU
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 24, 2025
<h3 style=”text-align: justify;”>मोहम्मद सिराज पर लगा था फाइन
<p style=”text-align: justify;”>तीसरे टेस्ट में सिराज ने डकेट को आउट करने के बाद गुस्से में इसका सेलिब्रेट किया था, उनका कंधा भी बेन डकेट के कंधे से टकरा गया था. इसके बाद आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माने के रूप में काट लिया था और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>बेन डकेट शतक से चूके
<p style=”text-align: justify;”>चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 358 रनों पर समाप्त हुई. यशस्वी जायसवाल (58), साई सुदर्शन (61) और ऋषभ पंत (54) ने अर्धशतकीय पारियां खेली. बेन स्टोक्स ने फाइव विकेट हॉल किया.
<p style=”text-align: justify;”>जैक क्रॉली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी की. क्रॉली (84) को रवींद्र जडेजा ने आउट किया. इसके बाद डकेट भी अपने शतक से चूक गए, उन्हें अंशुल कंबोज ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. डकेट ने 94 रनों की पारी खेली, इसमें 13 चौके जड़े. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं.