ट्रंप की धमकी: ‘आज रात पूरी सभ्यता खत्म होगी

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की आज रात पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी पर ईरान ने पलटवार किया है।ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए, दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर लिखा, ‘आपको और आपके सहयोगियों को ईरान की प्रचीन सभ्यता से एक ऐसा करारा प्रहार झेलगा पड़ेगा जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।’दूतावास ने फरवरी में अमेरिकी-इजरायली हमलों के दौरान मीनाब में मारे गए एक बच्चे की शोक संतप्त मां की तस्वीर भी साझा की। ये हमले अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और एक प्राथमिक विद्यालय पर टार्गेटेड मिसाइल हमलों के बाद हुए थे। इन हमलों में लगभग 170 स्कूली छात्राएं मारी गईं थी।

डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने यह चेतावनी ईरान के लिए तय की गई डेडलाइन से करीब 12 घंटे पहले दी है। इस डेडलाइन के तहत ईरान को मंगलवार को एक समझौते पर राजी होना था, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना शामिल था। ऐसा न करने पर उसे कड़े हमलों का सामना करना पड़ेगा।यह वीडियो भी देखेंउन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी लेकिन वॉशिंगटन में रात 8 बजे की डेडलाइन से पहले ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय है।तेहरान ने बंद किए बातचीत के दरवाजेईरान के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की ट्रंप की डेडलाइन के कुछ घंटे पहले, तेहरान ने बातचीत के सभी दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए हैं। ईरानी मीडिया आउटलेट ‘तेहरान टाइम्स’ ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद कर दिए हैं।आउटलेट ने बताया, ‘ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद कर दिए हैं। संदेशों का आदान-प्रदान भी पूरी तरह रोक दिया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *