ट्रंप का बड़ा एलान: खुला रहेगा होर्मुज लेकिन गुजरने वाले जहाजों को देना होगा 20% टैक्स

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में पिछले चार महीनों से जारी जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है। शांति समझौते की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद, एक बार फिर अमेरिका और ईरान आमने-सामने हैं।ऐसे में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार की जीवनरेखा माने जाने वाले ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ पर कब्जे का एलान कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। दूसरी ओर, ईरान ने भी पलटवार करते हुए इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को पूरी तरह बंद करने का दावा ठोक दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर साफ कर दिया है कि यह समुद्री रास्ता हर हाल में खुला रहेगा और अब अमेरिका यहां ‘इरानी नाकाबंदी’ लागू करने जा रहा है। ट्रंप ने घोषणा की कि अब से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को आधिकारिक तौर पर ‘होर्मुज जलडमरूमध्य का रखवाला’ कहा जाएगा।ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलमार्ग खुला है और ईरान रहे या न रहे, यह रास्ता हमेशा खुला ही रहेगा। उन्होंने एलान किया कि अमेरिका यहां ‘ईरानी नाकाबंदी’ को फिर से लागू कर रहा है। इसका मतलब यह है कि इस रास्ते से सिर्फ ईरान के जहाजों या उनके ग्राहकों के आने-जाने पर रोक होगी। बाकी सभी देशों के लिए यह रास्ता पूरी तरह खुला और सुरक्षित रहेगा।इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि दुनिया के इस सबसे संवेदनशील और खतरनाक इलाके को सुरक्षा देने में काफी खर्च आता है। इसलिए, ईमानदारी और न्याय के नाते अब से इस रास्ते से गुजरने वाले सभी मालवाहक जहाजों को उनके कुल सामान पर 20% का शुल्क अमेरिका को देना होगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *