नई दिल्ली, एजेंसी। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नौसेना द्वारा जब्त ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर तनातनी चरम पर पहुंच रही है।ईरान ने जहाज और उस पर सवार चालक दल के सदस्यों को तत्काल छोड़ने की मांग करते हुए गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है।ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनीतस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने ईरानी झंडा लगे जहाज तूस्का को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की है। कहा गया है कि अमेरिका की ऐसी हरकतें क्षेत्र में तनाव को बढ़ा रही हैं। ऐसे में पश्चिम एशिया में हालात बिगड़े तो इसके लिए सीधे-सीधे अमेरिका जिम्मेदार होगा।गौरतलब है कि रविवार को ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह की तरफ बढ़ रहे मालवाहक जहाज को अमेरिकी नौसेना ने नाकाबंदी तोड़ने के आरोप में जब्त कर लिया था।बता दें कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) द्वारा जारी वीडियो में यूएसएस ट्रिपोली से हेलीकॉप्टर के जरिए मरीन कमांडो द्वारा ओमान की खाड़ी में जहाज को रोकने की कार्रवाई दिखाई गई है। तेहरान ने आधिकारिक तौर पर अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि इससे क्षेत्रीय समुद्र में तनाव और बढ़ेगा।चीन बोला, जब्त ईरानी जहाज से कोई लेना-देना नहींचीन ने अमेरिका द्वारा जब्त किए गए ईरानी कार्गो जहाज से किसी भी प्रकार के संबंध से साफ इनकार किया है। बीजिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि यह एक विदेशी ध्वज वाला कंटेनर जहाज है और चीन का इससे कोई लेना-देना नहीं है।गुओ जियाकुन ने पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और इसमें मिसाइल निर्माण के लिए रासायनिक सामग्री थी।गुओ ने कहा कि चीन इस तरह के दुर्भावनापूर्ण जोड़ने और प्रचार का विरोध करता है।दूसरी ओर, हेली ने अपने बयान में दावा किया था कि जहाज को बार-बार रुकने के निर्देश दिए गए, लेकिन उसने उनका पालन नहीं किया, जिससे संदेह और गहरा गया।अमेरिकी नाकाबंदी को चकमा देकर लौटा ईरानी सुपरटैंकरईरान का एक सुपरटैंकर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को पार कर सफलतापूर्वक ईरानी जलक्षेत्र में लौट आया है।





