जल्दी खत्म हो जाएगा मिडिल ईस्ट युद्ध: ट्रंप ने दिए संकेत

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज मंगलवार को मिडिल ईस्ट में बीते एक महीने से छिड़े युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का दावा है कि ये युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘जैसे ही अमेरिकी सेनाएं इस इलाके से हटेंगी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अपने आप फिर से खुल जाएगा।’जल्दी खत्म होगा मिडिल ईस्ट युद्धट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए फोन इंटरव्यू में कहा, ‘हम अब वहां ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे। हम अभी उन्हें पूरी तरह से तबाह कर रहे हैं, यह पूरी तरह से खात्मा है।’ट्रंप ने आगे कहा, ‘हमें वहां ज्यादा समय तक रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हालांकि हमें उनके हमलों को रोकने के मामले में अभी और काम करना है। उनके पास जो भी हमला करने की क्षमता बची है, उसे खत्म करना है।’अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘खैर, मुझे लगता है कि यह अपने आप खुल जाएगा, लेकिन मेरा नजरिया यह है कि मैंने उस देश को पूरी तरह तबाह कर दिया है। उनके पास अब कोई ताकत नहीं बची है।’ट्रंप ने आगे कहा, ‘जो देश इस स्ट्रेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें जाकर इसे खोलना चाहिए, क्योंकि मुझे लगता है कि जो भी तेल को कंट्रोल कर रहा है, वह स्ट्रेट को खोलने में बहुत खुश होगा।’

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *