देहरादून : कांग्रेस ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम कराने के लिए 15 से 17 जुलाई तक अनुमति के लिए आवेदन किया था। शुल्क भी जमा कर दिया गया था। नगर निगम ने सशर्त अनुमति जारी कर दी थी। देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रस्तावित है। लेकिन कार्यक्रम स्थल की अनुमति को लेकर रार पैदा हो गई। नगर निगम ने अब इस स्थान पर आपत्ति लगा दी और सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को ग्राउंड के अंदर जाने से रोक दिया गया है। कांग्रेसियों ने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। वहीं, बड़ी संख्या में कांग्रेसी देर रात परेड मैदान पहुंचे और ट्रकों को अंदर ले जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका तो पुलिस से कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की भी हुई।बता दें कि कांग्रेस ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम कराने के लिए 15 से 17 जुलाई तक अनुमति के लिए आवेदन किया था। शुल्क भी जमा कर दिया गया था। नगर निगम ने सशर्त अनुमति जारी कर दी थी। परेड ग्राउंड में ही भारत सरकार की ओर से लोक संवर्धन कार्यक्रम भी चल रहा है जो 15 जुलाई को खत्म होना था लेकिन हरेला के अवसर पर इस कार्यक्रम को दो दिन 16 और 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।





