चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जनपद चंपावत पहुंचे।जहां उन्होंने जन संवाद के साथ ही तिरंगे का अनावरण किया और चंपावत के लिए विकास योजनाओं के क्रम में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही वीर वीरांगनाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके उपरांत उन्होंने गांधी चौक में स्थापित नवनिर्मित 30 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत अनावरण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है।मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा हैचंपावत को “आदर्श जनपद” बनाने का संकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जनपद में 117 करोड़ से अधिक की लागत से गोलज्यू कारिडोर का निर्माण प्रगति पर है।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किया गया है, तथा पांच करोड़ की लागत से सीटी स्कैन एवं जल्द एमआरआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।इसके अंतर्गत 711.66 लाख की लागत वाली चार योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें टाक खंदक-करौली मोटर मार्ग का सुधारीकरण, कलक्ट्रेट परिसर में कार्यालय सह पार्किंग निर्माण, ऋश्वेश्वर मंदिर लोहाघाट के समीप सरफेस पार्किंग तथा गांधी चौक में 13 मीटर ऊंचे हाई मास्ट





