पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगी वृद्धि, सरकार का अफवाहों पर साफ संदेश

नई दिल्ली (एजेंसी)।  सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। इनकी खुदरा कीमतें अपरिवर्तित हैं। सरकार ने यह भी बताया कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने दैनिक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में कहा, ‘सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे मौजूदा स्थिति में अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा की बचत के लिए प्रयास करें।’

उन्होंने कहा, ‘नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी करने से बचने की सलाह दी जाती है। अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्त्रोतों पर भरोसा करें।

मंत्रालय ने बताया कि भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी (परिवहन) की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। पिछले तीन दिनों में लगभग 1.40 करोड़ घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग के मुकाबले करीब 1.39 करोड़ सिलिंडरों की आपूर्ति की गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *