दून में अगले तीन दिन खिलेगी चटख धूप

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के दौर भी जारी हैं। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से कम बना हुआ है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और दिनभर तेज धूप खिल रही है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। आगामी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।प्रधानमंत्री के दौरे पर शुष्क बना रह सकता है मौसमशनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह आंशिक बादल छाये रहे। हालांकि, दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और दिनभर तेज धूप खिली। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। चमोली में कहीं-कहीं रिमझिम वर्षा रिकॉर्ड की गई।पहाड़ों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी जारीपिछले दिनों हुई वर्षा-बर्फबारी का असर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है और रात को पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी बनी हुई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *