बेंगलुरु। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच विश्व कप में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। लिहाजा भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर चल रहे राष्ट्रीय शिविर में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।बेल्जियम और नीदरलैंड्स में 15 से 30 अगस्त के बीच टूर्नामेंट खेला जाएगा और पहली बार महिला और पुरुष विश्व कप एक साथ, एक जगह पर होगा। भारतीय पुरुष टीम ने एफआईएच प्रो लीग के नीदरलैंड्स और लंदन चरण में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें उसने विश्व चैंपियन जर्मनी और पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीदरलैंड्स के अलावा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया।पाकिस्तान से खेलेगी भारतीय टीमभारत को वेल्स के विरुद्ध 15 अगस्त को खेलना है, जबकि इंग्लैंड से 17 अगस्त और पाकिस्तान से 19 अगस्त को सामना होगा। शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लैंड टीम से भारत को कड़ी चुनौती मिल सकती है। वहीं, महिला हॉकी टीम एफआईएच नेशंस कप में खिताबी जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ विश्व कप खेलने जाएगी।





